सन्तान सुख और विवाह सम्बन्धी परेशानिया होती हैं, तो केले के पेड़ की पूजा करिए और घन-दौलत से घर भर जायेगा जानिए पूजा की विधि सारी ......

 *  केले के पेड़ की पूजा  *

     हिन्दू धर्म में मान्यता है कि केले के पेड़ की पूजा शुभ माना जाता हैं, भारत में पेड़ो को सिर्फ प्रकृति का हिस्सा नही, बल्कि देवताओ का स्वरूप माना गया हैं. जैसे की पीपल और बट वृक्ष की पूजा होती हैं, वैसे ही एक और पेड़ हैं जिसकी पूजा करना बेहद शुभ और फलदायक माना गया हैं. बृहस्पति देव को प्रसन्न करने का उपाय हैं. केले का पेड़ न सिर्फ धार्मिक दृष्टी से पवित्र हैं, बल्कि यह समृद्धि , सुख-शांति और शुद्धता का प्रतीक भी माना जाता हैं. कई लोग यह सोचते हैं कि केले के पेड़ की पूजा सिर्फ SOUTH INDIA या विशेष त्योहारों में होती हैं, लेकिन सच तो यह होता हैं कि यह परम्परा सदियों पुरानी हैं और पुरे भारत में मान्यता प्राप्त हैं, गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करना बृहस्पति ग्रह को प्रसन्न करने का अच्छा उपाय माना जाता हैं. इसके अलावा कई धार्मिक अनुष्ठानो और विवाह जैसे शुभ कार्यो में भी केले के पत्तो और पेड़ो का विशेष स्थान होता हैं. यह ना सिर्फ धार्मिक मान्यता हैं, बल्कि इसका वैज्ञानिक पक्ष भी हैं. केले का पेड़ घर के आंगन, बगीचे में लगाये और मंदिर के पास लगाया जाए तो सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता हैं. केले का पेड़ लगाने से इसकी पूजा करने से विवाह, धन सम्बन्धी और सन्तान की समस्याए दूर होती हैं.



 धार्मिक महत्व केले के पेड़ की पूजा करना  *

     हिन्दू धर्म में भगवान विष्णु और वृहस्पति देवता से केले के पेड़ का सम्बन्ध माना जाता हैं. गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करने से सन्तान सुख, विवाह सम्बन्धी और धन सम्बन्धी परेशनियाँ दूर होती हैं, केले का पेड़ लक्ष्मी जी का भी प्रतिक माना जाता हैं, जिससे घर में सुख-समृद्धि आती हैं. मूर्ति के आस-पास केले ले पत्ते सजाये जाते हैं कई देवी-देवताओ के पास, ताकि शुद्धता बनी रहे. पूजा में इस्तेमाल होने वाले पत्ते और फल दोनों शुद्ध माने जाते हैं.

 केले के पेड़ की पूजा करते कैसे हैं जाने पूरा तरीका  *

    गुरुवार को सुबह स्नान करके पीले वस्त्र पहने, पीले फुल, गुड़, चने की दाल और केले को भगवान को अर्पण करे. केले के पेड़ को पानी दे और उसके चारो तरफ हल्दी से स्वस्तिक बनाईये. पेड़ की सात बार परिक्रमा करे और सुख-शांति, शिक्षा और विवाह की प्रार्थना करे, और गाय के घी का दीपक जलाए और गुरुवार मंत्र का जाप करे- ॐ ब्रिं वृहस्पतये नमः . पूजा के बाद व्रत कथा सुने या पढ़े और जरुरतमंदो को पिली वस्तुए जरुर दान करें.



पूजा के लाभ  *

    विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और सन्तान प्राप्ति में मदद मिलता हैं. शिक्षा और करियर में सफलता मिलती हैं, ग्रह दोष विशेषकर गुरु दोष शांत होता हैं और आर्थिक स्थति में सुधार आता हैं, घर में सकारात्मक ऊर्जा और शुभता बनी रहती हैं. केले के पेड़ की बहुत लाभ होते हैं.

कुछ रोचक तथ्य  *

    SOUTH INDIA में कई मंदिरों के प्रवेश द्वार पर केले के पत्ते की सजावट की जाती हैं. विवाह मंडप की सजावट में केले के पेड़ का उपयोग शुभ संकेत माना जाता हैं. केले का पेड़  बहुत जल्दी बढ़ता हैं, इसलिए इसे जीवन में प्रगति का प्रतिक भी माना जाता हैं, कई स्थानों पर भगवान गणेश की पूजा में भी केले के पत्ते को जरुरी माना जाता हैं. आयुर्वेद में केले के पत्तो और तनो का औषधीय उपयोग किया जाता हैं.

वैज्ञानिक कारण  *

     केले का पेड़ पर्यावरण के लिए फायदेमंद होता हैं, इसकी पत्तियां हवा को शुद्ध करती है और वातावरण को ठंढा बनाये रखती हैं, पूजा के समय जब लोग इस पेड़ के पास एकत्र होते हैं, तो मन और तन दोनों को शन्ति मिलती हैं, इसके पत्तो का उपयोग भोजन परोशने में भी किया जाता हैं, जो एंटी-बैक्टीरियल  माना गया हैं. केले के तने में जल की मात्र अधिक होती हैं, जो घर के तापमान को संतुलित करने में मदद करते हैं.

* केले  के पेड़ की पूजा सिर्फ एक धार्मिक परम्परा नही, एक जीवन शैली होती हैं, जो हमे प्रकृति, स्वास्थ्य और आस्था से जोडती हैं. इस प्राचीन परम्परा को अपनाकर हम अपने लाइफ में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और शांति को निमन्त्रण दे सकते हैं. यह परम्परा आधुनिक समय में भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी सदियों पहले थी. अगर आप घर में सुख-शांति और उन्नति चाहते हैं, तो एक केले का पेड़ जरुर लगाना चाहिए और हर गुरुवार को उसकी पूजा करनी चाहिए.

* केले के अन्य लाभ *

1. स्वास्थ्य का खजाना:-

   केला पाचनतंत्र के लिए बहुत ही फायदे मंद होता हैं, केले में मौजूद फाइबर पाचनक्रिया को सुधरता हैं| यह कब्ज की समस्या में राहत देता हैं और पेट को लम्बे समय तक भरा रखता हैं| 

  कब्ज होने पर सुबह पका हुआ केला खाना फायदेमंद होता हैं|

 .  यह तुरंत ऊर्जा देने वाला फल हैं, खेलो में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी अक्सर केला खाते हैं, क्योकि यह तुरंत एनर्जी देता हैं|

 .  इसमे मौजूद प्राकृतिक सुगर ( ग्लूकोस, फ्रक्टोज, सुक्रोज ) शरीर को तुरंत ताकत देती हैं|

 केला दिल के लिए भी काफी सेहतमंद होता हैं, केले में पोटेशियम अधिक मात्रा में होता हैं जो ब्लडप्रेशर को नियंत्रित करता हैं और दिल की धडकनों को सामान्य बनाये रखता हैं| साथ ही यह सोडियम को संतुलित करके हृदय रोगों से बचाव करता हैं|

 केला वजन घटाने में भी मददगार होता हैं क्योकि कम कैलोरी और फाइबर होने के कारण केला वजन घटाने वालो के लिए अच्छा नाश्ता हैं| यह भूख को नियंत्रित करता हैं और ज्यादा खाने से रोकता हैं|

  केले में मौजूद ट्रिप्टोफैन शरीर में सेरोटोनिन नामक हार्मोन को बढ़ाता हैं जो मुड को अच्छा बनाता हैं| साथ ही विटामिन-6 होता हैं जो तनाव और चिंता को कम करता हैं|

  केला हड्डियों को भी मजबूती देता हैं, क्योकि केला में कैल्सियम पाया जाता हैं और याक कैल्सियम को अवशोषित करने में भी मदद करता हैं जिससे हड्डियाँ मजबूत बनती हैं और आस्टियोपोरोसिस का खतरा कम होता हैं|

  केले में मौजूद एंटी-आक्सीडेंट और विटामिन-C त्वचा को निखारते हैं| इसका फेश मास्क भी लगाया जाता हैं बालो में इसके पेस्ट को लगाने से रूखापन और Dandruff से राहत मिलती हैं|

*  केले को उपयोग करने का तरीका ( Who to Consume Banana ):-

सबसे आसान तरीका - सीधा फल खाएं|

वजन बढ़ाने वालो के लिए आदर्श - केला शेक|

स्मूदी बना कर पिए - दूध या दही के साथ|

ओट्स या अनाज के साथ मिलाए|

फेस पैक और हेयर मास्क के रूप में भी उपयोग करे|

केला शरीर को ठंडा करता हैं, इसलिए जुकाम या खांसी में इसका सेवन ना करें - ठंडी खासी होने पर|

डायबीटीज के मरीज - केला शरीर को ठंडा करता हैं, इसलिए जुकाम या खांसी में इसका सेवन न करें|

यह पाचन में भारी होता हैं, इसे पकाकर खाएं - कच्चा केला|

केले का पेड़ असल में एक हर्ब होता हैं, ना की पेड़|

भारत केले का सबसे बड़ा उत्पादक देश हैं|

केले के छिलके को भी खाद, पालतू जानवरों के चारे और फेस मास्क के लिए इस्तेमाल किया जा सकता हैं|

आयुर्वेद में केला बात और पित्त दोष को शांत करने वाला फल माना गया हैं| यह शरीर को ठंडक देता हैं और आंतो को साफ करता हैं|


DISCLAIMER  *

    हमारी यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृपया इसे शेयर जरुर करे और हमे बताये की अगला ब्लॉग किस टॉपिक पर लिखे|

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने