फिट रहने के पांच अद्भुद तरीके: जिन्दगी को दोबारा सवारने की कल्पना

 *  प्रस्तावना  *

     आज हम बात करेंगे की फिट रहने के पांच अद्भुद तरीके के बारे में, जो ना सिर्फ आपके शरीर को हेल्दी बनायेगे बल्कि आपके जीवन को भी एक नया रूप देंगे, कल्पना कीजिए की एक ऐसे जीवन की जहाँ आपको हर सुबह ताजगी से भरे उठते हैं| दिन भर उर्जा से लबरेज रहते हैं और रात को गहरी नीद में सुकून से सोते हैं, यह नुस्खे कोई कठोर फिटनेस नियम नही हैं, बल्कि व्यावहारिक और जीवन के स्तर पर अपनाये जाने वाला उपाय हैं| आपकी त्वचा चमक रही हैं, मानसिक तनाव बहुत कम हो गया हैं और आपके रिश्तो में एक नई पाजिटिविटी भर आई हैं| सुनने में यह सपनों की तरह लग सकता हैं लेकिन यह सपना नही हकीकत में बदला जा सकने वाला हैं, आपको बस थोड़े से समझदारी और प्रयास से हैं| आप ये मत सोचो की फिट रहने के लिए भूखा रहना पड़ेगा, उल्टा, सही खाना ही तुम्हे फिट बनाएगा मतलब ये की जो खा रहे हो वो ताजा, रंग बिरंगा और पोषक होना चाहिए| सुबह नींद से उठते ही शरीर में ताजगी हो, मन शांत हो, दिनभर जोश से भरे रहो, ना कोई थकावट हो, ना बेवजह चिड़चिड़ापन हो, रात को चैन की नींद आये और दिल खुश रहे सुनने में सपना लगता हैं न, लेकिन सच मानो ये सपना हकीकत बन सकता हैं बीएस थोड़े-से बदलावों की वजह से|

1.  दिन की शुरुआत ध्यान और योग से करिये:-  योग केवल शारीरिक व्यायाम नही हैं, यह शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने की एक कला होती हैं, हर सुबह की शुरुआत अगर शांत मन और लचीले शरीर से हो तो पूरा दिन बेहतर बीतता हैं| 20-30 मिनट का योग अभ्यास करिये जैसे- सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, भुजगासन आदि, से शरीर में रक्त संचार सुधरता हैं हड्डियाँ मजबूत होती हैं और मांसपेशियों में लचीलापन आता हैं| मेडिटेशन मानसिक स्पष्टता देता हैं, सिर्फ 10 मिनट के लिए माइंडफुलनेस मेडिटेशन आपके दिन को शांतिपूर्ण और तनाव से मुक्त बना सकता हैं, यह आपको नकारात्मक विचारो से दूर रखता हैं और अंदर से एक नई उर्जा डेटा हैं|  आप अपनी आँखे बंद कर के ध्यान में हैं, बाहर पक्षियों की चहचहाहट है और भीतर गहरी शांति,  आप हर सांस के साथ खुद को और अधिक अच्छा महसूस कर सकते हैं|



2.  पौष्टिक आहार खाए:-  यह कहावत केवल कहावत नही बल्कि एक वैज्ञानिक सच्चाई हैं ( जैसा खायेंगे, वैसा बनेंगे ), हम अपने शरीर को जिस प्रकार का भोजन देते हैं, वही हमारी ऊर्जा, सोच और स्वास्थ्य का तय करता हैं| आज कल लोग ज्यादातर फास्टफूड, प्रोसेस्ड फ़ूड और मीठे पदार्थ हमारे भोजन का हिस्सा बन चूका हैं, जो अब हमे अंदर से धीरे-धीरे खोखला बना देती हैं| इसकी जगह पर हमको एक संतुलित, प्राकृतिक और रंग-बिरंगे भोजन को अपनाना चाहिए| 



जिसमे आपको मौसमी फल, हरी पत्तेदार सब्जियां, साबुत अनाज, दालें, नट्स और अधिक मात्र में पानी शामिल हो, कोई डाइटिंग या कैलोरी गिनने की जरूरत नही हैं, बस आपको अपने शरीर को सुनिए जब आपको भूख लगे तो उसी टाइम खाए और धीरे-धीरे चबाकर खाएं| आपको खाने चाहिए, जैसे- ताजा फल, दाल, ब्राउन राइस, हरी पत्तेदार सब्जियां हर निवाला शरीर को नई ऊर्जा से भरे रहे| 

3. नियमित रूप से व्यायाम करे और टहले:-  ये सब आपके फिटनेस का हिस्सा हो सकते हैं शारीरिक गतिविधि केवल जिम में घंटो बिताने से नही होती हैं बल्कि फिटनेस तो- चलने, दौड़ने, साइकिलिंग करने, सीढियों पर चढने से होती हैं| हर इन्सान को हफ्ते में कम-से-कम 150मिनट की मध्यम गति में एक्सरसाइज करनी चाहिए, रोजाना लगभग 20-30 मिनट की कोई भी गतिविधि हो, जो आपको पसीना दिला दे|



 यदि आपके पास समय कम हो, तो कम-से-कम रोज आपको 7,000-8,000 कदम चलना चाहिए, यह आपके लिए मधुमेह, मोटापा, हृदय रोग और यहाँ तक की डिप्रेशन से भी बचा सकता हैं| आपको सुबह-सुबह पार्क में चलना चाहिए उससे आपके शरीर में हल्की हवा आपके चेहरे को छू रही हैं और हर कदम के साथ-साथ आपको खुद को और बेहतर महसूस होगा| ज्यादा बैठना अब नई बीमारी बन गया हैं, कोई कहे जिम जाओ, कोई बोले रनिंग करो लेकिन अगर इतना समय नही हैं आपके पास तो कम-से-कम रोज 30 मिनट चलना शुरू करिये|

4. मन को मुक्त करने की कला ( डिजिटल डीटाक्स ):-  एक तय समय पर सभी डिजिटल उपकरणों को बंद कर देना और खुद से जुड़ना हैं हर दिन कम-से-कम एक घनता सिर्फ आपके लिए रखे डिजिटल डीटाक्स का मतलब यही हैं|  जिसमे कोई मोबाइल, लैपटॉप या टीवी ना हो, उस समय में आप किताब पढ़ सकते हैं प्रकृति में टहल सकते हैं, संगीत सुन सकते हैं या फिर बस बैठकर शांति का आनंद ले सकते हैं| 



आप बालकनी में बैठे हो, और आपके हाथ में चाय हो और सामने डूबता हुआ सुरझो| आज हम जितने अपने शरीर से जुड़े हो, उससे कही गुना ज्यादा मोबाइल स्क्रीन से जुड़े हैं औसतन एक व्यक्ति एक दिन में 4-5 घंटे मोबाइल पर बिताता हैं और यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा हैं| आपका स्क्रीन टाइम जितना बढ़ता हैं उतनी ही हमारी एकाग्रता, नींद और मानसिक शांति प्रभावित होती हैं| आज कल तो लोग उठते ही मोबाइल पकड़ लेते हैं और रात को भी उसी के साथ सोते हैं, हर वक्त स्क्रीन देखना दिमाग को थका देता हैं सोचने की ताकत कम हो जाती हैं| 

5. अच्छी नींद लाना:-  नींद को अक्सर नजरअंदाज किया जाता हैं, लेकिन यह फिटनेस की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हो सकती हैं रोजाना 7=8 घंटे की गहरी और निर्बाध नींद की जरूरत होती हैं नींद शरीर की मरम्मत करती हैं, दिमाग को ताजा करती हैं और भावनात्मक संतुलन बनाये रखती हैं| 



सोने से 1 घंटा पहले स्क्रीन का इस्तेमाल बंद कर दें, हल्का भोजन खाए और अँधेरे व शांत वातावरण में सोने की आदत डाले| नींद पूरी होने पर आपको न सिर्फ बेहतर महसूस करते हैं बल्कि दिनभर अधिक उत्पादक भी रहते हैं| आप गहरी नींद में हो और आपका शरीर खुद को रिपेयर कर रहा हो और अगली सुबह आप एकदम तरोताजा उठ रहे हैं|

निष्कर्ष  *

*  एक स्वस्थ, संतुलित और सुंदर रूप में जीवन को रचिए:-  फिट रहने के लिए आपको महंगे जिम, डाइट प्लान या घंटो को एक्सरसाइज की जरूरत नही हैं, यह एक जीवनशैली हैं, जिसमे आपको अपने शरीर, मन और आत्मा के साथ एक सुंदर तालमेल बनाते हैं ये अद्भुद तरीके- योग, संतुलित आहार, नियमित चलना, अच्छी नींद आपकी जिन्दगी को फिर से सवार सकती हैं| आपके जीवन में बदलाव एक दिन में नही आएगा, लेकिन एक-एक कदम आपको उस दिशा में जरुर ले जाएगा जहां आप खुद को सबसे बेहतर रूप में देखेंगे| 

*  Disclaimer  *

      यह ब्लॉग पढने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, कृपया अपनों से शेयर जरुर करें|

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने