भविष्य की ओर एक झलक: सबसे अलग और सबसे बढ़िया ज्ञान, इस युग में जीने का तरीका जाने

 *  भूमिका  *

   हम जिस युग में जी रहे हैं, वह न केवल तकनीक का युग हैं बल्कि ज्ञान के विस्फोट का भी युग हैं| आज हम जिस तेजी से नई-नई जानकारियां और खोजे तथा शोध कर रहे हैं, वह मानव इतिहास में पहले कभी नही हुआ हैं| इन्टरनेट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI ), क्वांटम कम्प्यूटिंग, अंतरिक्ष अन्वेषण और बस्तु विज्ञानं जैसे- तमाम क्षेत्रो में ऐसे ज्ञान विकसित हो रहे हैं. जो न सिर्फ अद्वितीय हैं, अद्भुत हैं, अविश्बवसनीय हैं बल्कि पूरी दुनिया को बदलने की क्षमता रखते हैं| 

    इस ब्लॉग में हम " सबसे अलग, सबसे बढिया और सबसे नया ज्ञान " की यात्रा पर चलेंगे तथा उन खोजो और विचारो को जानेंगे| जो हमारी इस दुनिया को पूरी तरह से नया आकार और नया आयान देने वाले हैं|


1. आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस:  सोचने वाली मशीने- कभी विज्ञान माने जाने वाले सोचने वाली मशीने और रोबोट आज हमारे जीवन का हिस्सा बन चुके हैं| चैटबोटस वायस अस्सिस्टेंट AI टूल्स ने शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और मनोरंजन तथा हर क्षेत्र में क्रांति लाती हैं| 



   AI अब सिर्फ डेटा एनालिसिस तक सीमित नही रहा अब यह क्रिएटिव हो चूका हैं, यह न केवल चित्र बना रहा हैं, संगीत बना रहा हैं, बल्कि यहा तक की विज्ञान के नये सिद्धांत को समझा रहा हैं, आने वाले समय में AI डॉक्टर की तरह इलाज करेगा, वकील की तरह सलाह देगा और लेखक की तरह कहानिया और उपन्यास भी लिखेगा|

* यह सबसे अलग क्यों हैं?

   क्योकि इतिहास में पहली बार हुआ हैं जब हमने ऐसी तकनीक बनाई हैं, जो " जो सोचती हैं ", " जो निर्णय लेती हैं", "जो सीखती हैं" |

2. क्वांटम कम्प्यूटिंग- कम्प्यूटिंग की नई क्रांति पारम्परिक कम्प्यूटर बाईनरी सिस्टम ( 01 ) पर काम करते हैं| लेकिन क्वान्टम कंप्यूटर क्वांटम बिट्स या क्युबिट्स पर आधारित होते हैं, जो एक साथ कई स्थितियों में रह सकते हैं मगर इसका यह अर्थ हैं की क्वांटम कंप्यूटर वह गणनाए कर सकते हैं, जो आज के सुपर कंप्यूटर भी लाखो वर्षो में नही कर सकते हैं|



उदहारण-  नई दवाओं की खोज, मौसम की सटीक भविष्यवाणी, बैंकिंग में डेटा सुरक्षा, एंटी वायरस और हैकिंग का समाधान |

क्यों यह सबसे नया और अदित्तीय हैं?

      क्योकि यह पुरे कंप्यूटिंग की नीव को ही बदल रहा हैं.

3. जैविक ज्ञान: जीन सम्पादक और CRISPR तकनीक 

     CRISPR एक ऐसी तकनीक हैं जिससे हम किसी भी जीव के DNA में बदलाव कर सकते हैं, इससे कई असाध्य बीमारियों जैसे- कैंसर, थैलेसिमिया और जेनेटिक डिसऑर्डर का इलाज सम्भव हो सकता हैं|

  अब वैज्ञानिक प्रयास कर रहे हैं की इससे ऐसे इन्सान बनाये जाये जिनमे बीमारियाँ ना हो, या जिनमे बुद्धि तथा ताकत, लम्बी उम्र हो|

*   क्यों यह सबसे बढ़िया ज्ञान हैं?

   क्योकि यह इन्सान के शारीरिक और मानसिक सीमाओं को तोड़ने का मार्ग खोलता हैं| 

4. अन्तरिक्ष विज्ञान: दूसरी दुनिया की खोज करना | चन्दमा पर बस्ती बसाने तक मंगल पर मानव भेजने की योजना चल रही हैं| भारत, अमेरिका, चीन तथा यूरोपियन देशो की अंतरीक्ष एजेंसिया मिलकर ब्रह्माण्ड की गहराईयों तक पहुचने की कोशिश कर रही हैं| 

   जेम्स वेब टेलिस्कोप जैसे उपकरण अब हमे ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति तक देखने की ताकत दे रहे हैं| 

* अलग क्या हैं?

    अब हम केवल धरती पर ही नही बल्कि पुरे सौरमंड और आकाश गंगाओ में भी जीवन की सम्भावनाये तलास रहे हैं| 

5. मष्तिक और चेतना का रहस्य:-

      आघुनिक न्यूरो साईंस अब यह जनने की कोशिश कर रहा हैं की हमारी चेतना क्या हैं और विचार कैसे बनते हैं| तथा क्या हम मस्तिष्क को डिजिटल रूप में ट्रान्सफर कर सकते हैं|



     ब्रेन-चिप, इंटरफेश ( जैसे- Neuralink ) हमे दिमाग से सीधे मशीनों को नियंत्रित करने की क्षमता दे रहे हैं| आने वाले दिनों में हम हो सकता हैं की हम केवल सोचकर ही टाइप, ड्राइव या गेम खेल सकेंगे| यह सबसे रोमाचक कार्य होगा क्योकि यह आत्मा, चेतना और मानव अस्तित्व के मूल सवालों को छूता हैं| 

6. शिक्षा और ज्ञान का लोकतन्त्रीय करण;

      पहले ज्ञान सिमित लोगो के पास होता था अब इन्टरनेट और सोशल मीडिया प्लेटफार्म तथा ओपन सोर्स प्लेटफार्म जैसे- यूट्यूब, विकिपीडिया( Wikipedia), Coursera, ChatGPT आदि ने ज्ञान को सबसे लिए सुलभ बना दिया हैं, अब कोई भी कही भी किसी भी विषय में विशेषज्ञ बन सकता हैं| वो भी बिना किसी डिग्री   या संस्थान के| 

   अब ज्ञान का स्रोत संस्थान नही, बल्कि व्यक्ति स्वयं बन चूका हैं, 

7.  भावनात्मक मशीने तथा संवेनदशील रोबोट:

      अब ऐसे रोबोट बनाये जा रहे हैं जो रोते हैं, हस्ते हैं, सुनते हैं, प्यार करते हैं और  भावनाओ को समझते हैं| बुजुर्गो की देखभाल करते हैं तथा बच्चो को सिखाते भी हैं|



यह महत्वपूर्ण क्यों हैं?

     क्योकि यह मशीने सिर्फ उपयोगी नही रही वह सहयोगी बन रही हैं|

8. भविष्य का ज्ञान और नैतिकता:

*    इतनी तेजी से बदलती दुनिया में सबसे जरुरी नैतिकता का ज्ञान हैं|

*    हम यह कैसे बताये की हम जो कुछ बना रहे हैं वह सही दिशा में जा रहा हैं?

*   अगर AI नौकरी ले जाये तो हम क्या करे?

*  अगर कोई अमीर इन्सान अपने बच्चो का DNA बेहतर बना ले, तो क्या यह समाज में असामनता नही बढ़ाएगा?


   इसलिए अब दुनिया को सिर्फ वैज्ञानिक या तकनिकी ज्ञान की नही, समाजशात्रीय, नैतिक और दर्शनिक ज्ञान की भी उतनी ही आवश्यकता हैं|


*  निष्कर्ष:  ज्ञान का स्वर्णीम युग  *

     आज का समय केवल सुचना का युग नही हैं , बल्कि यह ज्ञान का पुनर्जागरण हैं| अब हमे सिर्फ जानने की जरूरत नही हैं अपितु यह समझने की जरूरत हैं इस ज्ञान का उपयोग किस दिशा में किया जा रहा हैं| 

" ज्ञान " वह हैं जो सीमओं को तोड़ता हैं, जो नया-नया जन्म लेता रहता हैं और ज्ञान वह हैं जो मानवता को एक बेहतर भविष्य की ओर ले जाता हैं|

अंतिम विचार:-  हम एक ऐसे मोड़ पर खड़े हैं जहा हर दिन नया इतिहार लिखा जा रहा हैं, ऐसे में हमारे लिए जरुरी हैं की हम केवल उपभोक्ता ना बने बल्कि ज्ञान के खोजी और रचनाकार बने| 


यह युग हैं- सवाल पूछने का, सोचने का, प्रयोग करने का, और कुछ नया करने का|

*  Disclaimer  *

    यह ब्लॉग पढने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद कृपया अपनों को शेयर जरुर करे| 

     


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने