भारतीय तरीके का हेल्दी डाइट चार्ट: स्वस्थ और तन्दुरुस्त रहने के लिए आईये जानते हैं..

 *  प्रस्तावना  *

     आज के समय में जहाँ ज्यादातर लोग तेज-तर्रार जीवन शैली अपना रहे हैं और वही सेहतमंद रहना एक बड़ी चुनौती बन गयी हैं, खान-पान की गलत आदतों की वजह से जैसे- जंक फ़ूड का बढ़ता सेवन और शारीरिक गतिविधियों की कमी से कई बीमारियाँ हमारे करीब आती हैं| लेकिन अगर हम अपने खान-पान में सही और पौष्टिक चीजो को शामिल करे तो यह स्थिति काफी हद तक सुधारी जा सकती हैं, भारत की पारम्परिक खान-पान शैली में हमारे लिए बहुत कुछ हैं जिसे अपनाकर हम स्वस्थ और ऊर्जावान रहा करते हैं| स्वस्थ भोजन ऐसा भोजन जो हमारे शारीर को आवश्यक पोषण दें, जिससे हम सक्रीय, तन्दुरुस्त और रोग-प्रतिरोशी बने इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन, खनिज और फाइबर का सही संतुलन होना जरुरी हैं|



    आज की भागदौड़ भरी जिन्दगी में सही खान-पान का बहुत महत्व हो गया हैं, हमारी सेहत अच्छी रहे तो हम जीवन के हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं, भारत में जहा खान-पान विविधता से भरपूर हैं हमे अपनी पारम्परिक और पोषण से भरपूर चीजो को अपनाकर स्वस्थ रहना चाहिए| इस ब्लॉग में मै आपको एक ऐसा सरल, प्रभावी और भारतीय तरीके का हेल्दी दिसत चार्ट बताने जा रहे हैं, जिसे आप रोजमर्रा की जिन्दगी में आसानी से अपना सकते हैं|

हेल्दी डाइट  महत्व  *

     स्वस्थ भोजन ऐसा भोजन जो हमारे शरीर को आवश्यक पोषण दें, जिससे हम सक्रिय, तंदुरुस्त और रोग-प्रतिरोध बनें इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन, वसा और फाइबर का सही संतुलन होना जरुरी हैं| स्वस्थ शरीर और दिमाग के लिए सही और संतुलित भोजन जरुरी हैं, हमारी दिनचर्या में नाश्ता, दोपहर का खाना, शाम का नाश्ता और रात का खाना शामिल होता हैं हर भोजन का अपना महत्व होता हैं, सही पोषण लेने से हमे बीमारियों से बचाव होता हैं हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती हैं और हम ज्यादा सक्रिय महसूस करते हैं| 

*  हेल्दी डाइट चार्ट भारतीय तरीके का  *

1. Breakfast ( सुबह का नाश्ता ):-  सुबह का नाश्ता दिन की शुरुआत का सबसे जरुरी हिस्सा होता हैं, जो भोजन हम सुबह लेते हैं वह पुरे दिन की ऊर्जा देता हैं और मेटाबोलिज्म को दुरुस्त करता हैं|

* बेसन चिल्ला:-  अगर आपको भी भारतीय तरीके से हेल्दी डाइट करना चाहते हैं, तो आपको बेसन का चिल्ला बनाकर खाना चाहिए| बेसन में कटी हुई सब्जियां डालकर चिल्ला बनाये, उसमे भरपूर मात्र में प्रोटीन होता हैं|

*  उपमा या पोहा:-  पोहा उया उपमा बनाने के लिए हल्के तेल और सब्जियों के साथ पोहा या फिर उपमा बनाये, यह जल्दी पचने वाला और फाइबर से भरपूर होता हैं|



*  ओट्स दलिया:-  ओट्स में दूध या पानी डालकर दलिया बनाये, इसमे फाइबर होता हैं जो पेट को साफ रखने का कार्य करता हैं|

*  छाछ या दही:-  अगर आप भी भरतीय तरीके से डाइट फालो करना चाहते हैं, तो आपको नाश्ते में दही या छाछ लेना चाहिए जिसकी सेवन से पाचन के लिए अच्छा रहता है|

2.  Lunch ( दोपहर का खाना ):- दोपहर का भोजन ऐसा होना चाहिए की जो शरीर को पर्याप्त ऊर्जा दें और लम्बे समय तक भूख ना लगे|

*  रोटी ( गेंहू, ज्वार और बाजरा):-  साबुत अनाज की रोटियां पचाने में आसान होती हैं और फाइबर देती है|

*  हरी सब्जियां:-  मौसमी हरी सब्जियां जैसे भिन्डी, लौकी, पालक, बैगन, टमाटर आदि खाना चाहिए सब्जियों में विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होता हैं|




*  दाल:-  प्रोटीन का अच्छा स्रोत होती हैं, मसूर, मूंग या तुअर की दाल रोजाना लेना चाहिए|

*  सलाद:-  कच्ची सब्जियां जैसे- गाजर, खीरा, चुकन्दर और टमाटर रोजाना लेना चाहिए|

*  चावल:-  यदि आप चावल लेते हैं, तो ब्राउन राइस या कम पालिश्ड चावल चुने यह ग्लाईसेमिक इंडेक्स कम रखते हैं|

3.  Evening Snack ( शाम का नाश्ता ):-  शाम को हल्का और पौष्टिक नाश्ता लेना चाहिए, जिससे आपकी भूख संतुष्ट हो और शरीर में ऊर्जा बनी रहे|

*  स्प्राउट्स:-  अंकुरित दालें विटामिन्स और प्रोटीन से भरपूर होता हैं|

*  भुना हुआ चना या मखाना:-  यह एक हेल्दी स्नैक्स हैं, जिनमे कैलोरी कम और पोषण ज्यादा होता हैं|

*  Fruits ( फल ):-  मौसमी फल जैसे- सेब, पपीता, अमरुद, संतरा आप खा सकते हैं|



*  हरी चाय:-  एंटी-आक्सीडेंट से भरपूर हरी चाय पिए, जिससे तनाव कम होता हैं|

4. Dinner ( रात का खाना):-  हेल्दी डाइट के लिए आपको रात का भोजन हल्का और जल्दी पचने वाला होना चाहिए ताकि आपको नींद अच्छी आये|



*  रोटी और सब्जी:-  हल्की सब्जी के साथ रोटी खाए और कोशिश करिये की ज्यादा तेल का उपयोग ना हो|

*  हेल्दी सूप:-  सब्जियों का सूप भी खाना अच्छा रहता हैं, इससे पाचन आसान होता हैं|

*  खिचड़ी:-  दाल और चावल से बनी खिचड़ी भी एक अच्छा विकल्प हैं, जिसमे सब्जियां मिलाएं|

5.  हाईड्रेशन और ज्यादा पानी:-  आपको हेल्दी डाइट के लिए दिनभर कम-से-कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए, इसके अलावा नारियल पानी, निम्बू पानी और हर्बल चाय भी उपयोगी होती हैं, पानी हमारे शरीर से टाक्सिंस बाहर निकालता है और बॉडी को हाईड्रेटेट रखता हैं| हम सबने सुना हैं की "पानी जीवन हैं" लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिन्दगी में हम से कई लोग अपने शरीर को पानी की जरुरतो को नजर अंदाज कर देते हैं, क्या आप जानते हैं की हमारा शरीर लगभग 60% पानी से बना होता हैं यही कारण हैं की हाईड्रेशन शरीर में पानी की सही मात्रा बनाये रखना बेहद जरुरी हैं|

मुख्य फायदे पानी पीने के:-

1. ऊर्जा और थकावट में कमी:-  जब शरीर में पानी की कमी होती हैं, तो हमे थकन जल्दी महसूस होने लगती हैं, सही मात्रा में पानी पीने से बॉडी तरोताजा रहती हैं और ऊर्जा बनी रहती हैं|

2.  पाचन में सुधार:-  पानी खाने को पचाने में सहायता करता हैं और यह पाचन तन्त्र को सुचारू रूप से चलाने में मदद होता हैं, कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता हैं|

3.  स्किन में निखार:-  जिन लोगो की स्किन रुखी और बेजान लगती हैं, उन्हें अपनी पानी पीने की आदतों पर ध्यान देना चाहिए, क्योकि पानी त्वचा को अंदर से नमी देता हैं जिससे चेहरा ग्लो करता रहता हैं|



4.  वजन घटाने में सहायता:-  खाने से पहले पानी पीने से भूख थोड़ी कम लगती हैं और आप ओवर ईटिंग से बच सकते हैं, इसके अलावा पानी मेटाबोलिज्म को तेज करता हैं जिससे वजन घटाने में मदद मिलती हैं|

5.  टाक्सिंस को बाहर निकालना:-  हमारा शरीर दिन भर में कई टाक्सिंस बनाता हैं, पानी इन जहरीले पदार्थो को पेशाब और पसीने के जरिये बॉडी से बाहर निकालने में मदद करता हैं|

*  कितनी मात्रा में पानी पीना चाहिए?

     हर एक इन्सान की जरूरत अलग होती हैं, लेकिन एक स्वस्थ व्यस्क को दिन में 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए, गर्मियों में व्यायाम करने पर, ज्यादा पसीना आने पर यह मात्रा और बढ़ सकती हैं|

*  सही समय क्या हैं पानी पीने का?

    . हर भोजन से 30 मिनट पहले 

    .  सुबह उठते ही एक गिलास गुनगुना पानी 

    . व्यायाम से पहले, दौरान और बाद में 

    . दिनभर छोटे-छोटे अन्तराल पर 

6.  कुछ जरुरी टिप्स हेल्दी डाइट के लिए:- 

  *  तेल और घी का सेवन सीमित मात्रा में करिये|

  *  जंक और प्रोसेस्ड फ़ूड से बचिए|

  *  सही समय पर भोजन करिये और भोजन को अच्छी तरह चबाकर खाएं|

  *  चीनी और नमक की मात्रा कम करिये|

  *  हर भोजन में सब्जियां और फल जरुर शामिल करिये|

  *  रोजाना कम-से-कम 30 मिनट व्यायाम या वाक करिये|

*  दैनिक हेल्दी डाइट चार्ट के नमूना:- 


*  निष्कर्ष  *

      स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए सबसे जरुरी हैं सही भोजन भारतीय भोजन में प्रोटीन काम में ही वह सब कुछ मौजूद हैं, जो हमे पोषण, शक्ति और स्वास्थ्य प्रदान करता हैं हमे बीएस इसे सही मात्रा और सही तरीके से खाना चाहिए, उपर दिए गये डाइट चार्ट को अपनाकर आप ना केवल बीमारियों से बच सकते हैं, बल्कि ऊर्जा से भरपूर जीवन जी सकते हैं यदि आप नियमित रूप से इस डाइट को फालो करेंगे और अपनी जीवन शैली में व्यायाम को भी शामिल करेंगे तो आपका शरीर मजबूत और दिमाग तरोताजा रहेगा|

Disclaimer  *

      हमरी यह खबर पढने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, कृपया इसको शेयर जरुर करिये|




एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने