रहस्य से भरी हमारी धरती: भारत के 10 अजीब लेकिन सच्चे रहस्यमयी स्थान

*  प्रस्तावना  *

      भारत के रहस्यमयी स्थानों की लिस्ट कुछ इस प्रकार हैं- जहा विज्ञान भी हैरान है, जानिए भानगढ़, कुलधरा, लोकटक झील जैसे 10 अजीब मगर सच्चे स्थानों के बारे में| भारत एक ऐसा देश हैं, जो विविधताओं से भरा हुआ हैं यहाँ की संस्कृति, परम्पराए और इतिहास अपने आप में अनोखे हैं लेकिन इसके साथ-ही भारत में कुछ ऐसे भी स्थान हैं, जो आज तक लोगो के लिए एक रहस्य बने हुए हैं| कुछ जगहों पर विज्ञान भी जवाब दे देता हैं|

    कुछ जगहों की कहानियां तो इतनी अजीब होती हैं की सुनते ही आश्चर्य होता हैं, लेकिन यह सब सच्ची हैं आज हम बात करेंगे भारत के उन अजीब लेकिन सच कहे जाने वाले स्थानों की जो जितने रहस्यमयी हैं उतने ही रोमांचक भी हैं| 

1. राजस्थान ( भानगढ़ किला ):-  अलवर जिले में स्थित यह किला भारत की सबसे डरावनी जगहों में से एक मानी जाती हैं, भुतिया जगहों की बात हो और भानगढ़ का नाम ना आये ऐसा हो ही नही सकता| यहाँ ASI ( भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ) ने बोर्ड लगाया हैं की सूर्यास्त के बाद यहा जाना माना हैं|



 इस जगह को एक तांत्रिक ने श्राप दिया था, और तब से यह वीरान हो गयी थी, लोग बताते हैं की यहाँ रात में अजीब-अजीब आवाजें आती हैं और कई लोग यहा से लौटकर बीमार भी हो जाते हैं या फिर किसी न किसी परेशानी में फस जाते हैं लेकिन फिर भी दिन में यह किला देखने हजारो लोग आते हैं|

2. मणिपुर ( लोकटक झील के तैरते टापू ):-  आपने अक्सर पहाड़ो और झीलों के बारे में सुना ही होगा, लेकिन मणिपुर की लोकटक झील में जो होता हैं वो बहुत अनोखा, अद्भुद हैं वहा पर छोटे-छोटे टापू पानी की स्थ पर तैरते रहते हैं, जिनको "फुमदी" कहा जाता हैं|



 यह टापू पूरी तरह से घास और पेड़-पौधों से बना होता हैं और उनमे से कुछ तो इतने बड़े-बड़े होते हैं की मछुआरे अपने घर तक बना लेते हैं, यह नजारा देखने में बहुत खुबसुरत लगता हैं और ऐसा पूरी दुनिया में कही और नही होता हैं|

3.  महाराष्ट्र का बिना दरवाजो वाला गाव ( शनि शिंगणापुर ):-  यहाँ के लोग मानते हैं की शनिदेव स्वयं उनके गाव की सुरक्षा करते हैं, इसलिए वहा पर चोरी होना नामुमकिन हैं| वहा पर बैको और दुकानों में भी दरवाजे नही होते, हैं ना यह अजीब लेकिन यही पूरी तरह की सच्चाई हैं| आप सोचेंगे की बिना दरवाजो के कैसे कोई गाँव हो सकता हैं मगर महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर गाँव में ज्यादातर घरो में दरवाजे होते ही नही हैं, लेकिन होते भी हैं तो सिर्फ दिखावे के लिए ही होते हैं|



4.  केरल में समुन्द्र तल से निचे खेती ( कुट्टूनाड ):-  भारत का कुट्टुनाद इलाका उन्ही इ से एक हैं दुनिया में बहुत कम स्थान हैं जहा पर समुन्द्र तल से निचे खेती होती हैं| केरल का यह इलाका भारत का वेनिस भी कहा जाता हैं| यहा के किसान जल के प्रबंध इ इतने निपुण होते हैं की बाढ़ वाले इलाको में भी धान के फसल की खेती अच्छी करते हैं, यह तकनीक सैकड़ो साल पुरानी हैं और आज भी काम कर रही हैं|

5.  सिक्किम का रहस्यमयी मंदिर और सेना ( ग्यांगांग्न झील):-  यह झील सिक्किम में स्थित हैं और यहाँ एक ऐसा मंदिर हैं, जो भारतीय सेना द्वारा चलाया जाता हैं|  वह भी एक मृत सैनिक की याद में जिनको बाबा हरभजन सिंह कहा जाता हैं उनकी आत्मा आज भी सेना के जवानो की रक्षा करती हैं और हर साल उनकी छुट्टी भी लगती हैं उनके नाम से टिकट बुक होता होता हैं और उनके लिए आज भी बिस्तर तैयार किया जाता हैं|

6. लाद्द्ख ( UFO sightings ) कोंगका ला दर्रा:- भारत और चीन की सीमा पर स्थित यह स्थित हैं, आम लोगो के लिए बंद रहता हैं मगर इस जगह को लेकर कई दावे किये जाते हैं की यहाँ एलिएंस ( UFO ) देखे जाते हैं|



 स्थानीय लोगो और कुछ सैनिको के अनुसार यहा पर रात के समय में अजीब रोशनियाँ दिखाई देती हैं, जो ना तो हेलीकाप्टर होती और ना ही कोई सैटलाइट हैं, यहा UFO बेस मौजूद हैं, लेकिन आज तक कोई पक्की खबर नही हैं, विज्ञान के पास भी इसका कोई जवाब नही हैं|

7. आंध्रप्रदेश बिना बारिश के खेती ( तालाकोड़ा गाव ):-  आंध्रप्रदेश के अनतपुर जिला मा स्थित तलाकोडा गाँव में बहुत कम बारिश होती हैं, फिर भी वहा के लोग अच्छी खेती करते हैं वहा के किसान प्राकृतिक तकनीको का उपयोग किये बगैर सिचाई के फसले अच्छी उगाते हैं| यह देखकर वैज्ञानिक भी चौक गये की इतना सुखा इलाका कैसे इतना उपजाऊ हो सकता हैं, यह अपने आप में एक रहस्य हैं और किसानो की सुझबुझ का जीता-जागता उदहारण हैं|

8.  महाराष्ट्र में चाँद से आया गड्ढा ( लोनर झील ):-  महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में स्थित हैं और यह दुनिया की उन गिनी-चुनी झीलों में से एक हैं, जो उल्का पिण्ड के गिरने बनी हैं यह झील लगभग 50,000  साल पुरानी मानी जाती हैं|



 वहा का पानी मीठा भी और खास भी हैं, दोनों स्वाद एक ही झील के पानी से आता हैं, इसके अलावा इस झील के आस-पास की चुम्बकीय गतिविधियाँ भी असामान्य हैं वैज्ञानिक आज भी स्टडी कर रहे हैं|

9.  राजस्थान का रहस्यमयी खाली गाँव ( कुलधरा गाँव ):-  राजस्थान का कुलधरा गाँव ऐसा हैं जैसे यह कोई कहानी हो यह गाँव एक रात में अचानक वीरान हो गया था, यहाँ के लोग कहते हैं की राजा के अत्याचार से परेशान होकर गाँव को छोडकर चले गये लेकिन जाते-जाते उन्होंने इस जगह को श्राप भी दे दिया की कोई भी यहा दोबारा बस नही पाएगा| आज भी वह गाँव वीरान हैं लोगो ने कोशिश की लेकिन कोई यहाँ टिक नही पाया, यहाँ भी रात को जाने की इजाजत नही दी जाती हैं|

10.  हिमाचल प्रदेश में जलती हुई प्राकृतिक आग ( ज्वाला देवी मन्दिर):-  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में स्थित ज्वाला मन्दिर में बिना किसी ईधन के लगातार जलती हुई आग देखी जा सकती हैं, यह आग मंदिर के गर्भगृह में जमीन से अपने आप निकलती हैं| यह देवी का चमत्कार हैं, और यह आग हजारो सालो से ऐसे ही जल रही हैं, वैज्ञानिको ने कोशिश की परन्तु इस रहस्य का कोई ठोस जवाब अभी तक नही मिला हैं|

निष्कर्ष  *

     अगर आप घुमने-फिरने और नये अनुभवो के शौक़ीन हैं, तो यह जगह आपके लिए किसी अजूबे से कम नही होगी|  भारत ही केवल एक ऐसा देश नही हैं, बल्कि रहस्यों का खजाना हैं यहा हर जगह पर एक कहानी हैं कभी विज्ञान से परे, तो कभी परम्पराओ में लिपटी हुई एक अजीब लेकिन सच्चे स्थानों को देखकर हमे एहसास होता हैं की प्रकृति, आस्था और परम्परा मिलकर कितने अनोखे रंग भरते हैं| 

*  Disclaimer  *

     हमारी खबर पढने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद कृपया इसको शेयर जरुर करिये.




एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने