* प्रस्तावना *
1. स्वतंत्रता दिवस का महत्व:-
15 अगस्त 1947 वह दिन हैं, जब भारत ने लम्बे संघर्ष, बलिदान और त्याग के बाद ब्रिटिश शासन से आजादी प्राप्त की| यह केवल एक तारीख नही, बल्कि देश की आत्मा में बसी प्रेरणा, गर्व और एकजुटता का प्रतीक हैं|
हर साल यह दिन हमें याद दिलाता हैं की स्वतंत्रता हमें आसानी से नही मिली, बल्कि लाखों लोगो के खून, आंसू और संघर्ष की कीमत पर हासिल हुई|
2025 का 79वां स्वतंत्रता दिवस इसलिए भी खास हैं, क्योंकि इस साल का विषय "Honouring Freedom, Inspiring the Future" रखा गया हैं| यह न केवल अतीत की वीरता को सम्मान देता हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने का संदेश भी देता हैं|
2. इस साल का थीम - "Honouring Freedom, Inspiring the Future" :-
हर साल स्वतंत्रता दिवस पर एक थीम तय की जाती हैं, जो पुरे कार्यक्रम और आयोजनों की दिशा निर्धारित करती हैं|
"Honouring Freedom" का अर्थ हैं - उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों, नेताओं, सैनिकों और आम नागरिकों को याद करना, जिन्होंने देश की आज़ादी और उसकी रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया|
* "Inspiring the Future" का मतलब हैं:-
युवाओं, बच्चों और समाज को प्रेरित करना ताकि वे देश को और बेहतर, मजबूत और आत्मनिर्भर बना सकें|
3. एतिहासिक पृष्ठभूमि - आज़ादी का सफर:-
भारत की आजादी का सफर आसान नही था|
* 1857 की क्रांति:- जिसे भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम कहा जाता हैं|
इसे अंग्रेजो ने 'Indian Rebellion of 1857' या 'Sepoy Mutiny' कहा, जबकि भारतीय इसे स्वतंत्रता संग्राम के रूप में देखते हैं हालाकिं या यह विद्रोह असफल था, लेकिन इसमे भारतीयों के बीच एक नई एकता और जागरूकता की भावना पैदा की जो आने वाली दशको में स्वतंत्रता संग्राम के रूप में आकार लेने वाली थी|
* ब्रिटिश शासन के खिलाफ शुरूआती विरोध ( 1860 - 1900):- 1857 के के बिद्रोह के बाद ब्रिटिशों ने भारतीयों के खिलाफ दमनकारी नीतियाँ लागु की| इसके बावजूद, भारतीयों ने धीरे-धीरे विरोध के राह पर कदम बढ़ाए| इस समय के कुछ प्रमुख आंदोलनों में शामिल थे|
* ईष्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ भारतीयों का विरोध:- भारतीय व्यापारी किसानो ने ब्रिटिश व्यापार नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई|
* भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस ( INC) का गठन ( 1885 ):- इसकी स्थापना 1885 में हुई थी, जिसका उद्देश्य भारतीयों के राजनितिक अधिकारों की रक्षा करना और ब्रिटिश शासन के खिलाफ एक संयुक्त आन्दोलन शुरू करना था|
* उठता हुआ राष्ट्रीय आन्दोलन ( 1900 - 1919):- इस दौर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के भीतर दो ध्रुव बन गये थे, एक उधारवादी ( Moderates ) और एक कट्टरपंथी ( Estremists )| कट्टरपंथी गुट की अगुवाई लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जैसे नेताओ ने की| इन नेताओं ने भारतीयों को स्वाधीनता और स्वराज की आवश्यकता के बारे में बताया|
* लोकमान्य बालगंगाधर तिलक:- "तिलक ने "स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार हैं" का नारा दिया और भारतीयों को राजनीतिक चेतना दी|
* विभाजन और अलगाव वाद:- 1905 में बंगाल का विभाजन हुआ, जिससे भारतीयों में ब्रिटिश शासन के खिलाफ एक गहरी नाराजगी पैदा हुई|
* गांधीजी का आगमन (1915 ):- महात्मा गाँधी 1915 में दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे और जल्द ही स्वतंत्रता संग्राम के एक प्रमुख नेता बन गये|
* समाप्ति:- भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गाँधी, जवाहरलाल नेहरु, लालालाजपत राय, सुभाषचंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, और अनगिनत क्रांतिकारियों का योगदान अनमोल हैं| उनका संघर्ष और बलिदान आज भी भारतीयों के दिलों में जीवित हैं|
आजादी का यह संघर्ष न केवल एक राजनीतिक आन्दोलन था, बल्कि यह एक सामाजिक और संस्कृतिक क्रांति भी था, जिसने भारतीय समाज को नई दिशा दी|
* गांधीजी का सत्याग्रह:- अहिंसा और सत्य की ताकत से जनता को संगठित किया|
* नेताजी सुभाषचंद्र बोस का आज़ाद हिंद फ़ौज:- देश को हथियारबंद संघर्ष का संदेश दिया|
* भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव:- युवाओं के जोश और बलिदान का प्रतीक|
इन सभी ने मिलकर आज़ादी का वो सपना साकार किया, जिसकी वजह से आज हम स्वतंत्र भारत में साँस ले रहे हैं|
4. प्रधानमन्त्री का संबोधन - जनता की भागीदारी:-
हर साल प्रधानमन्त्री लाल किले से देश को संबोधित करते हैं| 2025 में खास बात यह हैं की प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने MyGov प्लेटफार्म और NaMo एप के माध्यम से आम जनता से सुझाव मांगे हैं, जिन्हें वे अपने भाषण में शामिल करेंगे|
इससे लोगों को लगेगा की वे केवल दर्शक नही, बल्कि इस महान अवसर का सक्रिय हिस्सा हैं|
5. लाल किले का मुख्य समारोह:-
15 अगस्त की सुबह दिल्ली के लाल किले से राष्ट्रिय ध्वज फहराने का कार्यक्रम होता हैं|
* ध्वजारोहण:- प्रधानमन्त्री द्वारा तिरंगा फहराना|
* राष्ट्रिय गान:- पुरे देश में एक स्वर में गाया जाता हैं|
* परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम:- सेना, नौसेना और वायुसेना के दल अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हैं|
* सांस्कृतिक झाँकियाँ:- विभिन्न राज्यों की कला, संस्कृति और प्रगति को दर्शाती हैं|
6. "हर घर तिरंगा" अभियान:-
13 से 15 अगस्त तक चलने वाला हर घर तिरंगा अभियान 2025 में एक नया आयाम ले चूका हैं| इस बार लोग केवल अपने घर पर झंडा नहीं अभियान 2025 में एक नया आयाम ले चूका हैं|
इस बार लोग केवल अपने घर पर झंडा नही फहराएंगे, बल्कि डिजिटल बैज और सरकारी प्रमाणपत्र भी प्राप्त कर सकते हैं, जो MyGov वेबसाइट पर पंजीकरण के बाद डाउनलोड किया जा सकता हैं|
इसका उद्देश्य हैं - हर नागरिक को तिरंगे के साथ भावनात्मक रूप से जोड़ना|
7. 'ऑपरेशन सिंदूर' - देशभक्ति की गूंज:-
2025 में पहली बार ऑपरेशन सिंदूर नाम से एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रृंखला शुरू की गयी हैं|
. देश के 96 शहरों में
. 142 प्रमुख स्थानों जैसे गंगा घाट, गेटवे ऑफ इंडिया, चिनाब ब्रिज पर
विशाल देशभक्ति कार्यक्रम, गीत-संगीत, कवि सम्मेलन और नृत्य प्रस्तुतियां आयोजित की जाएँगी|
8. Tiranga Yatra - एकता का संदेश:-
बीजेपी और कई सामाजिक संगठन Tiranga Yatra निकाल रहे हैं|
इसमें मोटरसाईकिल रैली, पैदल मार्च, और सामूहिक ध्वजारोहण शामिल हैं|
लक्ष्य हैं- एक लाख से अधिक तिरंगे फहराना और विभाजन स्मृति दिवस ( 14 अगस्त ) पर शांति और सद्धाव का संदेश देना|
9. शिक्षा संस्थानों में कार्यक्रम:-
स्कुल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में
* वाद-विवाद प्रतियोगिता
* स्वतंत्रता सेनानियों पर निबंध
* देशभक्ति गीत प्रतियोगिता
* सांस्कृतिक नाटक
आयोजित किए जाते हैं ताकि बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत हों|
10. विदेशों में भारतीयों का उत्सव:-
विदेश में बसे भारतीय भी 15 अगस्त को बड़े उत्साह से मनाते हैं|
अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, यूएई, कनाडा जैसे देशों में इंडियन एंबेसी और प्रवासी भारतीय संगठन कार्यक्रम आयोजित करते हैं, जिसमें तिरंगा फहराना, सांस्कृतिक शो और भारतीय व्यंजन मेलों का आयोजन शामिल होता हैं|
11. सोशल मीडिया पर देशभक्ति की लहर:-
2025 में डिजिटल मीडिया का प्रभाव पहले से कई गुना बढ़ गया हैं|
#HarGharTiranga,
#IndependenceDay2025,
#ProudToBeIndian जैसे हैशटैग ट्रेंड में रहते हैं| लोग अपनी प्रोफाइल पिक्चर तिरंगे के रंग में बदलते हैं और देशभक्ति से जुड़े विडियो, गाने, और संदेश साझा करते हैं|
12. इस दिन की प्रेरणा - युवाओं के लिए संदेश:-
"Inspiring the Future" का सबसे बड़ा मतलब हैं - युवा पीढ़ी को यह एहसास कराना कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नही, बल्कि जिम्मेदारी भी हैं|
युवाओं को चाहिए कि वे देश प्रगति, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और तकनीकि विकास में सक्रीय भागीदारी निभाएं|
13. पर्यावरण और स्वतंत्रता दिवस:-
कई जगह 15 अगस्त पर पेड़ लगाओं, देश बचाओं अभियान भी चलाए जाते हैं|
इसका उद्देश्य हैं - पर्यावरण को बचाना और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, हरित भारत छोड़ना|
14. महिला सशक्तिकरण पर जोर:-
2025 के कार्यक्रमों में महिला सैनिकों, पायलटों और वैज्ञानिकों की उपलब्धियों को विशेष रूप से प्रस्तुत किया जाएगा|
यह संदेश देता हैं की आज का भारत हर क्षेत्र में महिलाओं को बराबरी का अवसर दे रहा हैं|
15. निष्कर्ष - आजादी का असली अर्थ:-
79वां स्वतंत्रता दिवस केवल अतीत को याद करने का दिन नही, बल्कि भविष्य के लिए संकल्प लेने का अवसर हैं|
हमें मिलकर यह सुनिश्चित करना हैं की आने वाले सालों में भारत और मजबूत, आत्मनिर्भर, सुरक्षित और खुशहाल बनें|
"Honouring Freedom, Inspiring the Future" केवल एक नारा नही, बल्कि हर भारतीय का जीवन मंत्र होना चाहिए|
* Disclaimer *
यह ब्लॉग पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृपया इसे शेयर करें और हमें बताए की अगला ब्लॉग किस टॉपिक पर लिखें|