"भारत: एक धरती हजार सभ्यता, ज्ञान की पाठशाला और अद्भुत यात्रा"

*  भारतीय इतिहास और संस्कृति  ( Bharat Ki Visheshta )  *

*  प्रस्तावना  *

  भारत सिर्फ देश नहीं, अनुभव हैं:-

 जब हम भारत का नाम सुनते हैं तो मन में सिर्फ ताजमहल, योग या बॉलीवुड नही आता, बल्कि एक ऐसा देश याद आता हैं जहाँ हर कदम पर इतिहास जीवित हैं| दुनिया के कई देशों की सभ्यता अभी 500 साल पुरानी भी नही हुई, और भारत की संस्कृति तब भी जीवित थी जब लोग पहिए का अविष्कार करना सीख रहे थे| भारत को जानना मतलब खुद को जानना, क्योंकि मानव सभ्यता की कई जड़े यहीं से फूटी हैं|



भारत का वास्तविक परिचय सिर्फ नक्शे में एक भूखंड तक सीमित नही हैं, यह भावनाओं, आध्यात्म और ज्ञान का महासमर हैं| यहाँ आपको ऐसी ऐसी बातें मिलेंगी जो पूरी दुनिया के लिए चमत्कार हैं - चाहव वो योग का विज्ञान हो, शून्य की खोज हो, या फिर विविधता में एकता की मिसाल| 

1. भारत का भूगोल - प्रकृति का अद्भुद कैनवस:-

भारत का भूगोल खुद किसी पौराणिक ग्रन्थ से कम नही लगता| उत्तर में बर्फ से ढकी हुई विशाल हिमालय पर्वतमाला हैं, जो न सिर्फ देश को मौसम और नदियाँ देती हैं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक कल्पना का हिस्सा भी हैं|



इन्ही हिमालय से गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र जैसी जीवनदायिनी नदियाँ निकलती हैं, जिनसे भारतीय सभ्यता हजारों सालों से पनपती आई हैं|

भारत का दक्षिण भाग तीन तरफ से समुद्र से घिरा हैं - अरब सागर, हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी - इसलिए भारत को "पेनिनसुला" भी कहाँ जाता हैं| पूर्वोत्तर में चेरापूंजी जैसे स्थान हैं जहाँ दुनिया में सबसे अधिक बारिश होती हैं, जबकि पश्चिम में थार का सुनहरा रेगिस्तान फैला हैं|

ये विविधता केवल मौसम में नहीं बल्कि संस्कृति में भी झलकती हैं - यह देश एक ही समय पर हिमालय जैसा शांत हैं और ऊर्जावान भी|

2. विविधता में एकता -( Unity in Deversity ):-

भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी विविधता हैं| हर 100-200 किलोमीटर पर भाषा, पहनावा, खाना, बोलचाल और त्योहार बदल जाते हैं| यह ऐसा देश हैं जहाँ:



22 आधिकारिक भाषाएँ और 19,500 से अधिक बोलियाँ बोली जाती हैं|

एक ओर पंजाब का भंगड़ा हैं, दूसरी ओर तमिलनाडु का भरतनाट्यम, कही गुजराती गरबा, तो कहीं असम का बिहू|

इतनी भाषाओँ और संस्कृतियो के होने के बावजूद भारतीय एक ही राष्ट्रीय पहचान से जुड़े रहते हैं - यही "विविधता में एकता" का असली अर्थ हैं, जो भारत को दुनिया में सबसे अलग बनाता हैं|

3. मसालों का राजा:-

क्या आप जानते हैं कि पूरी दुनिया में जितने भी मसाले ( Spices ) उपयोग होता हैं, उनमें से लगभग 70% भारत से आते हैं|



इसी कारण से भारत को "Land of Spices" कहा जाता हैं| प्राचीन समय में रोम, अरब और यूरोप के व्यापारी भारत के मसालों के कारण यहाँ आते थे| और इन्ही मसालों की खोज में कोलंबस गलती से अमेरिका पहुँच गया था|

4. भारत का प्राचीन ज्ञान - विज्ञान और आध्यात्म का संगम:-

भारत वह देश हैं जिसने "शून्य" का आविष्कार किया| आर्यभट्ट और भास्कराचार्य जैसे वैज्ञानिकों ने उस समय खगोल विद्दा ( Astronomy ) और गणित में ऐसे ग्रंथ रचे जिनकी व्याख्या आज भी आधुनिक विज्ञान करता हैं|



तक्षशिला और नालंदा जैसे विश्वविद्यालय विश्व के पहले अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा केंद्र थे, जहाँ ग्रीस, चीन और मध्य एशिया से विद्द्यार्थी पढ़ने आते थे|

योग और आयुर्वेद सिर्फ स्वास्थ्य का तरीका नहीं थे, बल्कि एक पूर्ण जीवन दर्शन था| 2015 में जब संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया, तो पूरी दुनिया ने भारत के ज्ञान को स्वीकार किया|

5. दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र:-

भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान हैं, जिसमे 448 Articles और 12 Schedules हैं|



हर पांच साल में होने वाला चुनाव इतना विशाल होता हैं कि इसे "लोकतंत्र का महाकुंभ" कहा जाता हैं| वोटिंग मशीनें ऊंचे पहाड़ों, जंगलों और रेगिस्तानो तक पहुंचाई जाती हैं ताकि हर नागरिक अपने वोट का अधिकार उपयोग कर सके|

6. भारतीय संस्कृति, त्योहार और कला का अनंत रंग:-

* भारतीय त्योहार - हर महीने एक नया उत्सव:-

भारत दुनिया का शायद एकमात्र देश हैं जहाँ हर महीने, हर मौसम और हर क्षेत्र में कोई न कोई त्योहार मनाया जाता हैं|

यहाँ त्योहार सिर्फ तिथि या परम्परा नगी, बल्कि एक सामाजिक और आध्यात्मिक ऊर्जा का उत्सव होता हैं|

.  होली - रंगों का त्योहार, जिसमे सदियों पुरानी बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश हैं|

.  दिवाली - प्रकाश का त्योहार, जब देश के हर घर में दिए जलते हैं, और लक्ष्मी माता का स्वागत होता हैं|

ईद, बिहू, पोंगल, ओणम, नवरात्रि, गणेश चतुर्थी, गुरुपर्व, क्रिसमस - सब इतने जोश और सम्मान के साथ मनाए जाते हैं कि यह विविधता पुरे देश को एक सूत्र में बांधती हैं|

* रोचक तथ्य:-

भारत में हर साल करीब 36 से 40 बड़े राष्ट्रीय/धार्मिक त्योहार मनाए जाते हैं|

और अगर क्षेत्रीय त्योहार जोड़ दे, तो यह संख्या 100 से भी अधिक हो जाती हैं|

7. भारतीय व्यंजन - स्वाद जो दुनिया में कहीं नहीं:-

भारत का खान-पान उतना ही विविध हैं जितनी इसकी संस्कृति| भारतीय खाने में मसाले, स्वाद और स्वास्थ्य एक अनोखा मिश्रण बनाते हैं|



उत्तर भारत में आपको मक्खन वाली दाल, छोले-भटूरे, परांठे, सरसों का साग जैसे भारी और जायकेदार भोजन मिलते हैं|

दक्षिण भारत में डोसा, इटली, सांभर, अप्पम, नारियल आधारित करी लोकप्रिय हैं|

भारत में करीब 5000 से अधिक पारम्परिक व्यंजन प्रकार पाए जाते हैं|



इसीलिए UNESCO ने 2023 में "इंडियन थाली" को दुनिया की सबसे संतुलित थाली में से एक बताया|

8. भारतीय संगीत और नृत्य - आत्मा की भाषा:-

भारतीय संगीत दो मुख्य धरोहरों में बनता हैं - हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत और कर्नाटक संगीत| तबला, सरोद, सितार, वायलिन जैसे वाद्द्य यंत्रों से जो ध्वनि पैदा होती हैं, उसे सिर्फ सुनना नही, महसूस करना होता हैं|

कथक, भरतनाट्यम, ओडिसी, कुचिपुड़ी, कथकली जैसे शास्त्रीय नृत्य सिर्फ प्रदर्शन नही, बल्कि वेदों और ग्रंथो की भावभाषा हैं|



बॉलीवुड संगीत आज दुनिया में सबसे ज्यादा सुना जाने वाला फिल्म संगीत हो चूका हैं|

9. विश्व पर भारतीय संस्कृति का प्रभाव:-

भारत केवल भारत तक सीमित नहीं हैं| दक्षिण-पूर्व एशिया, इंडोनेशिया, कम्बोडिया, थाईलैंड, मारिशस, फ़िजी और कई अफ़्रीकी देशों तक भारतीय संस्कृति फैली हुई हैं|

इंडोनेशिया के नोटों पर गणेश जी की तस्वीर होती हैं 

थाईलैंड और बाली में रामायण और महाभारत के संस्कृत रूप को धार्मिक ग्रन्थ की तरह माना जाता हैं 

10. विश्व की सबसे प्राचीन भाषा संस्कृत:-

संस्कृत को दुनिया की सबसे वैज्ञानिक और शुद्ध भाषा माना जाता हैं| NASA ने एक बार कहा था कि if any language fits perfect for computer algorithms, it is Sanskrit.



संस्कृत में हर शब्द की ध्वनि शुद्ध और गणितीय संरचना के आधार पर बनती हैं|

इसे देववाणी ( Language of Gods ) कहा जाता हैं|

ISRO और भारत की विज्ञान में छलांग ( Tech & Space Power )

11. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( ISRO ) की शुरुआत:-

ISRO की स्थापना 1969 में डॉ. विक्रम साराभाई के नेतृत्व में हुई| शुरुआत केवल 350 रूपये के टेबल, किराए के छोटे ऑफिस और साईकिल पर राकेट ले जाने से हुई थी| लेकिन आज ISRO एक ऐसा नाम हैं जिसे अमेरिका, रूस, चीन जैसी सुपरपावर भी सम्मान की निगाह से देखती हैं|



विक्रम साराभाई का विजन था कि "अगर हम गरीबी और विकास से लड़ना चाहते हैं, तो हमें स्पेस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना होगा|" उसी विजन ने भारत को अंतरिक्ष महाशक्ति बना दिया|

12. भारत का चंद्र विजय - चंद्रयान मिशन:-

* चंद्रयान-1 ( 2008 ): भारत का पहला मून मिशन, जिसने चंद्रमा की मिट्टी में पानी के अणु ढूढ़कर दुनिया को हैरान कर दिया| NASA तक ने कहा कि यह भारत की एतिहासिक खोज थी|

* चन्द्रयान-2 ( 2019 ):  कुछ तकनीकि कारण से लैंडर विक्रम लैंडिंग में सफल नहीं हुआ, लेकिन ऑर्बिटर आज भी चंद्रमा की कक्षा में हैं और लगातार डेटा भेज रहा हैं|

* चंद्रयान-3 ( 2023 ):  भारत पहला देश बना जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की - यह पूरा मिशन मात्र 615 करोड़ रूपये में पूरा हुआ, जो हॉलीवुड की एक फिल्म की लागत से भी कम था|

13. मंगल की जीत - मंगलयान ( MOM ):-

भारत पहला देश बना जिसने पहली ही कोशिश में मंगल अंतरिक्ष यान भेजा|

इस मिशन की लागत मात्र 450 करोड़ रूपये थी, जो अमेरिका और रूस की लागत का सिर्फ 1/10 हिस्सा था|

पूरी दुनिया ने भारत को "Mars at first attempt" कहकर सलाम किया|

* रोचक तथ्य:-

Gravity फिल्म ( Hollywood Sci-Fi ) बनाने में 672 करोड़ रु. लगे थे| मंगलयान उससे भी सस्ता था|

13. सूर्य मिशन - आदित्य L1 :-

ISRO ने 2023 में सूर्य का अध्ययन करने के लिए Aditya-L1 लांच किया|

यह मिशन दुनिया में पहली बार L1 Lagrange Point से सूर्य का हवाओं, सौर विस्फोट और तापमान पर अध्ययन करेगा|

14. संचार उपग्रह और GPS सिस्टम - NAVIC:-

.  ISRO सिर्फ चंद्रमा और मंगल तक सीमित नही हैं|

भारत का अपना GPS सिस्टम NAVIC बना, जिसे अब कई मोबाइल निर्माताओं के फोन में इस्तेमाल किया जा रहा हैं|

ISRO ने 100 से ज्यादा उपग्रह ( Satellites ) लांच किये हैं जो टीवी, मौसम, टेलिकॉम, और सेना के लिए काम कर रहे हैं|

15. नया सपना - गगनयान मिशन:-

2025 तक भारत अपने अंतरिक्ष यात्रियों को खुद भारतीय राकेट से स्पेस में भेजने वाला हैं|

यह मिशन पूरी तरह भारत में विकसित होगा|

इसके बाद भारत एक "Human Speceflight Nation" बन जाएगा - USA, Russia और China के बाद चौथा देश|

16. वैज्ञानिक आत्मनिर्भरता और प्रेरणा:-

ISRO के मिशन न केवल देश का मान बढ़ाते हैं, बल्कि करोड़ो भारतीय युवाओं के लिए Inspiration बन गए हैं| गाँवों के बच्चे भी अब राकेट लांच Live देखते हैं और सपना देखते हैं कि "हम भी स्पेस साइंटिस्क बन सकते हैं" |

17. विज्ञान + आत्मनिर्भर भारत ( Make in India ):-

ISRO की टेक्नोलॉजी ने भारत को रक्षा, मौसम पूर्वानुमान, संचार और डिजास्टर मैनेजमेंट में आत्मनिर्भर बनाया|

Startup India की मदद से अब भारत में स्पेस टेक कम्पनियां भी शुरू हो रही हैं - जैसे Skyroot, AgniKul आदि, जो प्राइवेट राकेट बना रहे हैं|

*  निष्कर्ष  *

एक ऐसा भारत जो केवल देखा नहीं, महसूस किया जाता हैं 

भारत एक ऐसा देश हैं जिसका मूल्य सिर्फ शब्दों में नहीं बांधा जा सकता| यहाँ इतिहास हैं, विज्ञान हैं, आध्यात्म हैं, वीरता हैं और भविष्य की एक स्पष्ट दिशा भी हैं| यहाँ दुनिया का सबसे पुराना दर्शन और सबसे युवा ऊर्जा एक साथ चलती हैं| भारत की खूबसूरती सिर्फ ताजमहल या हिमायल तक सीमित नहीं - यह यहाँ के लोगों उनके विचारों, खुशियों, संघर्षो और आत्म-सम्मान में बसती हैं|

आज भारत केवल एक कृषि प्रधान राष्ट्र नहीं, बल्कि अंतरिक्ष में रिकॉर्ड बनाने वाला वैज्ञानिक देश हैं| एक तरफ भारतीय त्योहारों की खुशबू हैं, दूसरी तरफ टेक्नोलॉजी स्टार्टअप्स की स्पीड| यह विरोधाभास नहीं, बल्कि संतुलन हैं - और यही संतुलन भारत को अद्वित्तीय बनाता हैं|

भारत की संस्कृति बताती हैं कि विविधता में ही असली शक्ति हैं| यही कारण हैं कि चाहे कोई भी धर्म हो, भाषा हो या जीवनशैली - यह देश हर किसी को अपनाने की क्षमता रखता हैं| इसी खुलेपन ने भारत को विश्व मंच पर "soft power" बनाया हैं - जहाँ योग, आयुर्वेद, भारतीय भोजन और संस्कृत संगीत भी एक विदेशी व्यक्ति का हिस्सा बन चुके हैं|

सदियों की गुलामी के बाद भी भारत ने न केवल उठकर खड़ा होना सीखा, बल्कि पूरी दुनिया को यह साबित किया कि यदि आत्मबल और संस्कार साथ हों, तो कोई देश एक बार फिर विश्वगुरु बनने की राह पकड़ सकता हैं|

आज का भारत - एक ही समय में अंतरिक्ष में चाँद पर उतरता हैं, युवाओं को स्मार्टफोन के जरिए ज्ञान देता हैं और साथ-ही-साथ अपनी मिट्टी और परम्परा से गहराई से जुड़ा हुआ हैं| यह देश हर उस व्यक्ति को प्रेरित करता हैं जो सपने देखता हैं और उन्हें सच करने का साहस रखता हैं|

*  अंतिम संदेश:-  "भारत को जानना केवल भूगोल पढ़ना नही- यह एक भावनात्मक, बौद्धिक और आध्यात्मिक यात्रा हैं| अगर आप भारत को समझ लें, तो आप भारत को समझ लें, तो आप मानवता की जड़ो को समझ जाते हैं|"

यही भारत की असली पहचान और शक्ति हैं| 

*  Disclaimer  *

यह ब्लॉग पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृपया इसे शेयर जरुर करें और हमें बताएं कि अगला ब्लॉग किस टॉपिक पर लिखें|



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने