एक रहस्यमयी दुनिया: अमेजोन जंगल के रोमांचकारी रहस्य

 *  परिचय  *

     दुनिया का सबसे मिसाल और सबसे घना जंगल- अमेजन वर्षा वन- सिर्फ एक जैविक खजाना नही हैं, बल्कि यह रहस्यों, अनदेखे सभ्यताओ और अद्भुत प्राकृतिक चमत्कारों की गाथा भी हैं| यह जंगल इतना विशाल हैं की इसमे आज भी ऐसे क्षेत्र हैं जहा इंसानों ने कदम भी नही रखा हैं| यह न सिर्फ आक्सीजन का सबसे बड़ा श्रोत हैं बल्कि मानव इतिहास, जिव विज्ञान और खगोल विज्ञान से जुड़े कई रहस्यों को भी अपने अंदर समेटे हुए हैं|



 इस ब्लॉग में हम अमेजन जंगल की गहराई में छिपे पांच प्रमुख रहस्यों की खोज करेंगे- कुछ वैज्ञानिक, कुछ ऐतिहासिक और कुछ ऐसे जो आज भी आम मनुष्यों की ज्ञान और प्रकट से बाहर हैं|

1. अमेजन की अनदेखी प्राचीन सभ्यताएं:-  

         अक्सर यह माना जाता था की अमेजन जंगल आदिवासी जीवन और असभ्य समुदायों का घर हैं, लेकिन नई उपग्रह तकनीको ( LiDAR ) के माध्यम से यह पता चला हैं की यहाँ सैकड़ो वर्षो पहले विकसित सभ्यताएं बस्ती थी|

छिपे हुए शहर और पिरामिड:- 

    विज्ञानको ने घने पेड़ो के निचे पथर की सड़के, सम्पन्न नगर और जहा तक की पिरामिड जैसे ढ़ाचे को खोज निकले हैं| ये सभ्यताएं इतनी उन्नति थी की उन्होंने सिचाई प्रणाली, स्थायी खेती और व्यपारिक मार्ग विकसित कर रखे थे|

क्यों गायब हुई सभ्यताएं?

       ऐसा माना जाता हैं की यूरोपियन आक्रमण में बाद फैली बीमारियों और जलवायु परिवर्तन के कारण यह सभ्यताएं खत्म हो गयी और जंगल ने इन्हे पूरी तरह निगल लिया|

2. अमेजन के जहरीले और चमत्कारी जीव:-

       अमेजन का जीव जगत उतना ही रहस्यमयी हैं जितना खुद जंगल| यहा की कई प्रजातियाँ ऐसी हैं जो दुनिया में कही और नही मिलती हैं| 

* ब्लू पॉईसन डार्ट फ्रॉग:-

       यह छोटा सा मेढ़क बेहद खुबसूरत दीखता हैं लेकिन इसका शरीर इतना जहरीला होता हैं की यह एक छोटे जानवर को छूने मात्र से मार सकता हैं| 

 विशाल वाला एनाकोंडा:-  

     अमेजन की नदियों में रहने वाला एनाकोंडा 30 फिट तक लम्बा हो सकता हैं| इसके हमले से बच पाना लगभग असम्भव होता हैं|

    एनाकोंडा दुनिया का सबसे बड़ा सबसे भरी सांप माना जाता हैं| यह ज्यादातर दक्षिण अमेरिका के घने जंगलो और अमेजन नदी में पाया जाता हैं| यह सांप इतने लम्बे और इतना ताकतवर होते हैं की हाथी जैसे बिशाल जानवर भी इनसे डरते हैं|

* कैसा दीखता हैं एनाकोंडा:-

     एनाकोंडा का शरीर बहुत मोटा होता हैं और बहुत लम्बा होता हैं| यह हरा-भूरा रंग का होता हैं, जिस पर काले धब्बे बने होते हैं|



*  एनाकोंडा के बारे में दिलचस्प बाते:- 

   .   मादा एनाकोंडा, नर से कही ज्यादा बड़ी होती हैं|

   .   यह अण्डे नही देती सीधे बच्चा पैदा करती हैं|

    एक बार में 20-40 बच्चा दे सकती हैं|

    .  इसका जीवन काल लगभग 10-15 साल अथवा 15-20 साल हो सकता हैं|

    .  एनाकोंडा को अंग्रेजी में " Green Anaconda " कहा जाता हैं|

अमेजन के जंगल की अजीबो-गरीबो जीव जैव विविधता:-

  .   चमकदार जीव जो अँधेरे में रौशनी देते हैं|

  ऐसी मछलियाँ भी पाई जाती हैं जो बिजली उत्पन्न करती हैं|

  पिराना जैसी खतरनाक मछलियाँ भी पाई जाती हैं जो कुछ मिनटों में शिकार को खत्म कर सकती हैं|



  अमेजन जंगल दुनिया के 10% प्रजातियों का घर हैं| जिसमे 40 हजार से ज्यादा पौधों की संख्या 427 स्तनधारी की प्रजातियाँ, 400 से अधिक उभयचर, 1300 पक्षियों की प्रजातियाँ, 375 सृश्रिप प्रजातियाँ और लगभग 3 हजार ताजे पानी की मछली की प्रजातियाँ शामिल हैं| 

  


 *  अमेजन की औषधीय वनस्पतियाँ:- 

      अमेजन में कई ऐसी औषधीय वनस्पतियाँ पाई जाती हैं जिनका उपयोग कैंसर, मधुमेह, और दमा जैसी कई इलाज में किया जाता हैं|


 

3. अमेजन के भीतर छिपे अदृश्य कबीले:-

      अमेजन में अब भी ऐसे 50 से अधिक आदिबासी अमुदाय हैं, जो आज भी आधुनिक युग से पूरी तरह कटे हुए हैं, या यु कहे आधुनिक सभ्यता से कोशो दूर हैं| 

* ये लोग छुपे क्यों रहते हैं?

   ये समुदाय बाहरी दुनिया से सम्पर्क नही करना चाहते हैं| 

   हो सकता हैं या यह भी सम्भव हैं की उनके अपने धार्मिक और सांकृतिक कारण हो|

  .   उन्हें बाहरी बीमारियों से खतरे का डर लगता हैं इसलिए वे छुपे रहते हैं|

आधुनिक सरकारे इनकी बचाव के लिए क्या करती हैं?

    ब्राजील और पेरू की सरकारे इन समुदायों की रक्षा के लिए नो-कॉन्टेक्ट-जोन बना कर रखती हैं ताकि कोई बाहरी व्यक्ति उनके पास न पहुच सके|

   इन कबीलों की जीवन शैली, भाषा, रीती-रिवाज आज भी रहस्य बने हुए हैं|

4. " द कर्ष ऑफ़ द अमेजन ":-श्राप या संयोग?

  अमेजन जंगल को लेकर कई श्रापित कहानियां भी प्रचलित हैं|

पर्शि फ़ॉसेट का गायब होना:-

      ब्रिटिश खोज कर्ता पर्शि फ़ॉसेट 1925 में "Z CITY" ( प्राचीन सभ्यता ) की खोज में अमेजन गया और कभी वापस नही आया| 

  कई बार अभियान भेजे गये लेकिन कोई सुराग नही मिला| कुछ लोगो का मानना हैं की उसे आदिवासियों ने मार डाला, जबकि कुछ इसे जंगल की आत्माओ का कोप ( श्राप ) मानते हैं| 

*  लास्ट ट्राइब का रहस्य ( Last Tribe ):- 

   कई खोजकर्ता जंगल के भीतर अदृश्य जन-जातियों से मिलने के लिए गये, और दोबारा कभी नही लौटे|

*  विचित्र घटनाएँ:-

  .  लोगो का दिशा भ्रम होना|

  अचानक बीमार हो जाना|

  कम्पास और GPS का काम न करना|

  इस वजह से कुछ मानते हैं की अमेजन जंगल में कोई अलौकिक शक्ति हैं|

5. रहस्यों की वाहक: अमेजन नदी:-

  अमेजन नदी सिर्फ पानी की धारा नही, बल्कि जीवन और मृत्यु की कहानी भी हैं| 



* अनोखी बाते:-

  यह नदी इतनी बड़ी हैं की कई स्थानों पर समुन्द्र जैसी लगती हैं|

   इसमे 1100 से अधिक सहायक नदियाँ हैं|

   कुछ जगहों पर यह " River Meeting " उत्पन्न करती हैं- दो अलग अलग रंग की नदियाँ आपस में मिलती हैं लेकिन कई-कई किलोमीटर तक नही घुलती हैं| 



*  अमेजन के निचे छिपी नदी:-

  .  2011 में वैज्ञानिको ने खोज की, कि अमेजन के निचे एक सुपर दीप रिवर बह रही हैं| इसे "रियोहेमजा" कहा जाता हैं 

  यह नदी धरती के 4 किलोमीटर निचे बहती हैं और वैज्ञानिको के अनुसार यह एक और जल प्रणाली की सम्भावना बताती हैं|

  .  आज अमेजन को सबसे बड़ा खतरा मानव गति-विधियों से हैं| 

*  कटाई और खनन:-

   हर मिनट अमेजन के लगभग 3 फ़ुटबाल मैदान जितना क्षेत्र को कटा जा हैं इसके पीछे लकड़ी व्यापार, कृषि विस्तार और खनिज खनन हैं| 

*  जैव विविधता को खतरा:-

  . हजारो प्रजातियाँ विलुप्त होने की कगार पर हैं|

 कई ऐसे पौधे हैं जिनसे औषधियां बनती हैं वो भी नष्ट हो रहे हैं|

क्या होगा अगर अमेजन खत्म हो जाये तो?

  .  पृथ्वी की 20% आक्सीजन खत्म जो जाएगी|

  कार्बन का भंडारण कम होगा जिससे ग्लोबल वार्मिंग तेजी से बढ़ेगी|

  अनगिनत जीव और पौधों की प्रजातियाँ लुप्त हो जाएँगी|

अमेजन के कुछ दिलचस्प तथ्य जो आपको जरुर जानने चाहिए:-

  .  अमेजन जंगल का क्षेत्रफल 55 लाख वर्गमीटर हैं|

  अमेजन वर्ष वन का क्षेत्रफल 9 देशो में फैला हुआ हैं, यह देश हैं: ब्राजील, पेरू, कोलम्बिया, वेनेजुएला, इक्वाडोर, बोलीविया, गयाना, सूरीनाम, फ्रेंच गयाना|

   पुरे पृथ्वी के आक्सीजन का 20% हिस्सा अमेजन के जंगलो से मिलता हैं|

  2.5 मिलियन किट-पतंगे 

  अनदेखे क्षेत्र लगभग 50% से अधिक 

   100 से खोजकर्ताओ की मौत 

  16 हजार से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पेड़ पाए जाते हैं|



  अमेजन वर्षा वन में लगभग 390 अरब पेड़ हैं|

*  निष्कर्ष  *

     अमेजन जंगल एक ऐसा रहस्य हैं जो जितना खुलता हैं, उतना ही गहरा होता चला जाता हैं यह न केवल वैज्ञानिको, इतिहासकारो और खोजकर्ताओ के लिए चुनौती बल्कि यह हर एक इंसानों के लिए भी चेतावनी हैं- अगर हमने प्राकृतिक के अद्भुद रचना को नही बचाया, तो हम अपने अस्तित्व को ही खतरे में डाल देंगे|


 

   हमे अमेजन के संरक्षण के लिए सोचने की जरूरत हैं यह जंगल सिर्फ दक्षिण अमेरिका की पहचान ही नही हैं, बल्कि पुरे पृथ्वी का फेफड़ा हैं|

 सारांश:-  प्राकृतिक रहस्यों को जानिए, समझिये और बचाईये|

*  Disclaimer  * 

 अगर आपको यह ब्लॉग पंसद आये तो शेयर जरुर करे,  और हमे बताए कि आप अगला ब्लॉग किस बिषय या किस रहस्यमयी स्थान पर पढ़ना चाहेंगे|


    

  

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने